फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई में रह रहे युवक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। स्थानीय थाने के भीखीपुर निवासी एक युवक की मुंबई में कोरोना से मौत हुई है। युवक का मुंबई में ही दाह संस्कार कर दिया गया। युवक की मौत की सूचना से पूरे गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन

स्थानीय थाने के पूरे ओझा मजरे भीखीपुर का मूल निवासी विनोद कुमार यादव (40) मुंबई में रहकर निजी कंपनी में बतौर सप्लायर काम करता था। परिवारीजनों के अनुसार करीब एक हफ्ता पूर्व विनोद को जुखाम, बुखार व खांसी शुरू हुई।
कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने के बाद उन्हें मुंबई के केएम हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। 26-27 अप्रैल की रात करीब एक बजे उनकी मृत्यु हो गई। परिवारीजनों का कहना है कि डॉक्टरों ने बताया था कि विनोद कोरोना पॉजिटिव थे।
विज्ञापन

मृत्यु के बाद अस्पताल प्रबंधन ने अगले दिन ही उनके शव का अपने स्तर पर अंतिम संस्कार कर दिया। इस बात की जानकारी मिलने के बाद से विनोद के परिवार व गांव में मातम पसरा है। परिवार व गांव के लोगों को सर्वाधिक मलाल इस बात का है कि वे विनोद का अंतिम दर्शन भी नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें