अमेठी सिटी। जिले के जायस रेलवे स्टेशन के बाहरी परिसर में दो लोगों के नमाज पढ़ने का वीडियो हुआ है। वायरल वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मचा है।
भाजपा आईटी सेल के संयोजक अंशु तिवारी ने कहा कि जायस रेलवे स्टेशन पर खुले में नमाज पढ़ी गई है जो सही नही है। ऐसे मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मामले में आरपीएफ व जीआरपी के जिम्मेदार भी एक-दूसरे का कार्यक्षेत्र बता कार्रवाई के बजाए पल्ला झाड़ते हुए बयान देने से बचते रहे।
एसएचओ रवि सिंह ने कहा इससे सिविल पुलिस का कोई संबंध नही है क्योंकि रेलवे स्टेशन आरपीएफ व जीआरपी के कार्यक्षेत्र में आता है। वहीं जीआरपी एसओ रायबरेली विनोद कुशवाहा ने बताया कि नमाज पढ़ने का स्थान स्टेशन के बाहर है, ऐसे में कार्रवाई सिविल पुलिस की ओर से की जाएगी।