फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: इंटरसिटी एक्सप्रेस में कोच बढ़ाए जाएं

Thu, 09 Jan 2025 12:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से दैनिक यात्रियों संग बड़ी संख्या में व्यापारी कानपुर व्यवसाय के सिलसिले में यात्रा करते हैं। ट्रेन में कोच कम होने से व्यापारियों को भीड़ के बीच यात्रा करनी पड़ती है। ऐसे में बुधवार को व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष की अगुवाई में व्यापारियों ने स्टेशन पहुंचकर रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को दिया।
विज्ञापन




उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में व्यापारी अमेठी स्टेशन पहुचे। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक जेपी शुक्ल को सौपा। ज्ञापन में व्यापारियों ने मांग की कि ट्रेन नंबर अप व डाउन प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से व्यापारिक व चिकित्सीय दृष्टिकोण से अमेठी तहसील क्षेत्र के लिए व आसपास के कई जिलों के लिए अति महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा करते हैं।


व्यापारियों का कहना था कि पूर्व में इस ट्रेन में 18 बोगियां हुआ करती थीं। इस समय इनकी संख्या कम करते हुए 13 बोगियां ही हैं, जिससे यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। व्यापार मंडल ने इंटरसिटी ट्रेन में तीन बोगियां और बढ़ाने की मांग की। व्यापारियों ने बताया कि अक्सर शाम को लखनऊ से आते समय ट्रेन में व्यापारियों को बैठने की जगह नही मिलती, भीड़ अधिक रहती है।
विज्ञापन



दिनभर व्यापारी लखनऊ व कानपुर में खरीदारी करते हैं और लौटते समय उनको अमेठी आने के लिए खड़े होकर आना पड़ता है। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील जायसवाल, शिवम प्रजापति, संजीव जायसवाल, संदीप कसौधन, घनश्याम सोनी, अनूप कश्यप, दीपक कश्यप, घनश्याम वर्मा, शिवम यादव, अभिनव गौरव, रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें