फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज व अमेठी विधानसभा में लगेंगी दो-दो ईवीएम

विज्ञापन
15 : गौरीगंज : नामांकन दाखिल करतीं जगदीशपुर की सपा प्रत्याशी विमलेश सरोज। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। विधानसभा चुनाव नामांकन के अंतिम दिन अमेठी के भाजपा व कांग्रेस तथा जगदीशपुर की सपा प्रत्याशी समेत 34 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद अमेठी में 21 तो गौरीगंज में 18, जगदीशपुर में 14 तो तिलोई में 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। नाम वापसी के दिन नामांकन वापस नहीं लिए गए तो गौरीगंज व अमेठी में जिला प्रशासन को दो-दो ईवीएम मशीन लगानी पड़ेंगी।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी विधानसभा निर्वाचन कार्यक्रम के पांचवें चरण में शामिल जिले में मंगलवार को नामांकन पत्र जमा करने की समय सीमा समाप्त हो गई। एक फरवरी से चल रही नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन सर्वाधिक उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन पत्र आरओ को सौंपा।
अंतिम दिन अमेठी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह, कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मंत्री आशीष शुक्ल के साथ विकासशील इंसान पाटी से राजू, आम आदमी पार्टी से अनुराग शुक्ल, डेमोक्रेटिव फ्रंट पार्टी से डॉ. प्रदीप शुक्ल, राष्ट्रीय उदय पार्टी से अंजू पाल, बहुजन मुक्ति पार्टी से मुलायम सिंह यादव, लोकपार्टी से शंत्रुजय प्रताप तथा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अनुराग प्रजापति, पवन जायसवाल, संजय, कुसुम रानी व हरिकेश ने अपना नामांकन पत्र आरओ संजीव कुमार मौर्या के पास जमा किया।
विज्ञापन

गौरीगंज विधानसभा में मंगलवार को रिपब्लिकन सेना पार्टी से महेश प्रताप सिंह, लोकदल से हसन लहरी के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में तौफीक, जिलाजीत, निसार अहमद, रामलाल मिश्र, हरिबख्श व डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने आरओ सविता यादव को अपना-अपना नामांकन पत्र दिया। जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी विमलेश सरोज, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी तिलकराज, विकासशील इंसान पार्टी से सियाराम तथा निर्दलीय प्रत्याशी सुशील कुमार ने अपना परचा आरओ राकेश कुमार के पास जमा किया।
तिलोई विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी मो. नईम ने दूसरे दिन दो सेट में तो राष्ट्रीय समाज पार्टी से रामसनेही निर्दलीय प्रत्याशी राजकुमार रैदास, सुधीर कुमार सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, मुकेश कुमार अग्रवाल, हरिनाम व मासूम ने अपना नामांकन पत्र आरओ शिवानी सिंह को सौंपा।
अपराह्न तीन बजे नामांकन पत्र जमा होने का समय समाप्त होने के बाद गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र से 18 प्रत्याशियों ने 25 सेट में, अमेठी विधानसभा क्षेत्र से 21 प्रत्याशियों ने 30 सेट में, जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र से 14 प्रत्याशियों ने 21 सेट तथा तिलोई विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों ने 21 सेट में नामांकन पत्र जमा किया। नामांकन के बाद की स्थिति के अनुसार गौरीगंज व अमेठी में जिला प्रशासन को चुनाव के लिए दो-दो ईवीएम मशीन का प्रयोग करना पड़ेगा।
हालांकि नाम वापसी के दौरान अमेठी से पांच व गौरीगंज से दो पर्चे वापस होने पर यह स्थिति परिवर्तित हो सकती है। नामांकन के दौरान कोई अव्यवस्था नहीं हो इसके लिए कलेक्ट्रेट मोड़ से परिसर तक सुरक्षा का कड़ा बंदोबस्त रहा। पूरा परिसर छावनी में तब्दील रहा। सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाती रही। किसी को भी बिना मास्क कलेक्ट्रेट परिसर में प्रवेश नहीं दिया गया।
आज होगी नामांकन पत्रों की जांच
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजकुमार दुबे ने बताया कि आयोग के निर्देशानुसार बुधवार से विधानसभा वार जमा नामांकन पत्रों की जांच होगी। जांच के दौरान प्रत्याशी के नामांकन पत्रों की कमी दूर कराते हुए 11 फरवरी को नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन की कार्रवाई पूरी की जाएगी। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान भी प्रत्याशी या प्रस्तावक जो मौजूद रहेगा उसे कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य होगा। जांच प्रक्रिया की निगरानी सीसीटीवी कैमरे के साथ वीडियो कैमरे की निगरानी में होगी।
डीएम व एसपी ने किया निरीक्षण
नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन डीएम राकेश कुमार मिश्र व एसपी दिनेश सिंह ने विधानसभा वार निर्धारित नामांकन कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरओ को आयोग के निर्देशानुसार नामांकन की कार्रवाई पूरी करने तो फोर्स को कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ निर्धारित संख्या में लोगों को कक्ष में प्रवेश देने का निर्देश दिया। इस दौरान डीएम ने नामांकन में लगे कर्मियों से जानकारी हासिल करते हुए पूरे मनोयोग से काम करने को कहा।
विधानसभा वार जमा नामांकन पत्रों का विवरण
गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र
नाम - पार्टी - सेट
फतेह बहादुर - कांग्रेस - 01
चंद्र प्रकाश मिश्र - भाजपा - 03
राकेश प्रताप सिंह - सपा - 03
रामलखन शुक्ल - बसपा - 03
अजय कुमार - बहुजन मुक्ति पार्टी - 01
रिंकी सरोज - बहुजन मुक्ति पार्टी - 01
चौधरी नफीस - जनसत्तादल लोकतांत्रित - 02
शिव प्रसाद कश्यप - आम आदमी पार्टी - 01
द्वारिका प्रसाद - मौलिक अधिकार पार्टी - 01
सरिता - निर्दलीय - 01
तौफीक अहमद - निर्दलीय - 01
जिलाजीत - निर्दलीय - 01
महेश प्रताप सिंह - रिपब्लिकन सेना - 01
मो. हमन लहरी - लोक दल - 01
निसार अहमद - निर्दलीय - 01
रामलाल मिश्र - निर्दलीय - 01
हरिबख्श - निर्दलीय - 01
अनिल कुमार त्रिपाठी - निर्दलीय - 01
....................................................................
प्रत्याशी - 18 - सेट - 25
.......................................................................
अमेठी विधानसभा क्षेत्र
नाम - पार्टी - सेट
आशीष शुक्ल - कांग्रेस - 03
डॉ. संजय सिंह - भाजपा - 01
महाराजी देवी - सपा - 02
रागिनी तिवारी - बसपा - 03
कृष्ण कुमार - जन अधिकार पार्टी - 01
सुनील यादव - लोकदल - 02
रामराज - मौलिक अधिकार पार्टी- 01
भगवानदीन - निर्दलीय - 01
कालीदीन - निर्दलीय - 01
अनुराग प्रजापति - निर्दलीय - 01
पवन जायसवाल - निर्दलीय - 01
अशोक कुमार - निर्दलीय - 01
राजू - विकासशील इंसान पार्टी - 01
डॉ. प्रदीप शुक्ल - डेमोक्रेटिव फ्रंट - 01
कुसुम रानी - निर्दलीय - 01
शत्रुजंय प्रताप - लोक पार्टी - 01
संजय सिंह - निर्दलीय - 01
अंजू पाल - राष्ट्रीय उदय पार्टी - 01
अनुराग शुक्ल - आम आदमी पार्टी - 01
मुलायम सिंह यादव - बहुजन मुक्ति पार्टी - 01
हरिकेश - निर्दलीय - 01
.....................................................................
प्रत्याशी - 21 सेट - 30
...........................................................................
तिलोई विधानसभा
नाम - पार्टी - सेट
प्रदीप सिंघल - कांग्रेस - 04
मयंकेश्वर शरण सिंह - भाजपा - 01
मो. नईम - सपा - 03
रघुवंश कुमार दुबे - बसपा - 01
अमरनाथ पांडेय - आम आदमी पार्टी - 01
मनोज कुमार - अखिल भारतीय जनसत्ता - 01
सुधीर सिंह - निर्दलीय - 01
राजकुमार - निर्दलीय - 01
रामसनेही - राष्ट्रीय समाज पार्टी - 01
हरिनाम सिंह - निर्दलीय - 01
मुकेश कुमार - निर्दलीय - 01
ऊषा - निर्दलीय - 01
मासूम - निर्दलीय - 01
........................................................................
प्रत्याशी- 13 सेट - 21
.............................................................न...........
जगदीशपुर विधानसभा
नाम - पार्टी - सेट
विजय पासी - कांग्रेस - 04
सुरेश कुमार - भाजपा - 03
विमलेश सरोज - सपा - 02
जितेंद्र कुमार - बसपा - 02
पुत्तीलाल - निर्दलीय - 01
बाबूलाल - इंडिया प्रजा बंधू पार्टी - 01
दिनेश कुमार - जनता दल यूनाइटेड - 01
महेंद्र रावत - निर्दलीय - 01
हरिश्चंद्र - निर्दलीय - 01
आसिदा - निर्दलीय - 01
रचना - सपा - 01
तिलकराज - आम आदमी पार्टी - 01
सियाराम - विकासशील इंसान पार्टी - 01
सुशील कुमार - निर्दलीय - 01
..........................................................................
प्रत्याशी - 14 सेट - 21
............................................................................

13 : गौरीगंज : नामांकन दाखिल करते अमेठी के कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शुक्ला। -संवाद- फोटो : AMETHI

14 : गौरीगंज : नामांकन दाखिल करते अमेठी के भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजय सिंह। -संवाद- फोटो : AMETHI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें