फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गड्ढे में पलटी ट्रैक्टर-ट्राॅली, चालक सहित दो की मौत

Fri, 26 Apr 2024 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गड‌ढे में पलटी ट्रैक्टी ट्रॉली
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग पर बृहस्पतिवार को वनरोज को बचाने के चक्कर में ईंट से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली बेकाबू होकर गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में चालक और श्रमिक ट्रैक्टर ट्राॅली में दब गए। पुलिस ने दोनों को बाहर निकलवाया। गंभीर से घायल दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। छत्तीसगढ़ प्रांत के बिलासपुर जिले के जोंधरा थाने के पचपेड़ी गांव निवासी मनीष (25) और मध्यप्रदेश प्रांत के रीवा जिले के मऊगंज थाने के सरेहा गांव निवासी युधिष्ठिर (22) सुल्तानपुर जिले में संचालित एक ईंट-भट्ठे पर काम करते थे। बृहस्पतिवार को मनीष ट्रैक्टर ट्राॅली पर ईंट लाद कर श्रमिक युधिष्ठिर के साथ मुंशीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन

मुसाफिरखाना-अमेठी मार्ग पर चंदौकी गांव के आगे कनकसिंह पुर नर्सरी के पास वनरोज को बचाने के लिए चक्कर में ट्रैक्टर ट्राॅली अनियंत्रित हो गई। चालक मनीष ट्रैक्टर ट्राली को काबू कर पाता, वह गड्ढे में पलट गई। मनीष व युधिष्ठिर दोनों उसमें दब गए। पुलिस ने जेसीबी की मदद से ईंट के बीच से दोनों को बाहर निकाल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मनीष व युधिष्ठिर की मौत के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए मामले की सूचना दोनों के परिजनों को दी है। एसएचओ शिवनारायण सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचित किया गया है। यदि कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।


पता होता तो नहीं जाने देते...
मनीष के पिता कन्हैयालाल ने रोते हुए बताया कि पता होता कि बेटे की मौत बुला रही है तो आज उसे जाने ही नहीं देता। बताया कि मनीष अभी अविवाहित है। परिवार की आर्थिक स्थिति सही होने से मेहनत मजदूरी कर परिवार का सहयोग करता था। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युधिष्ठिर अविवाहित है। उसके परिजन गांव में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें