फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: आज जगदीशपुर में दिनभर गुल रहेगी बिजली

Tue, 12 Mar 2024 10:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। विद्युत उपकेंद्र, जगदीशपुर से संचालित सभी फीडरों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार को दिनभर बाधित रहेगी। पावर कॉर्पोरेशन कर्मचारी उपकेंद्रों में लगी पुरानी मशीनों को बदलकर नए उच्च क्षमता के अत्याधुनिक पैनल को लगाने का काम करेंगे। गर्मी के दिनों में उपभोक्ताओं को कटौती से निजात मिलेगी तो निर्बाध आपूर्ति का रास्ता साफ होगा। जगदीशपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को गर्मी दिनों में बिजली कटौती, लो वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए पावर कार्पोरेशन पुराने उपकरण के बदलने के साथ मरम्मत व अन्य कार्य पूरा करने जा रहा है। मंगलवार को जगदीशपुर क्षेत्र के उपभोक्ताओं को दिन भर बिजली आपूति नहीं मिलेगी। उपकरणों के बदलने जाने व मरम्मत होने के बाद उपभोक्ताओं को गर्मियों में लोड़ क्षमता बढ़ने पर बार बार लाइट ट्रिप करने की समस्या से निजात मिलेगा।
विज्ञापन

जेई जगदीशपुर नरेंद्र सिंह ने बताया कि जगदीशपुर के 33/11 विद्युत उपकेंद्र जगदीशपुर से संचालित जगदीशपुर टाउन, हारीमऊ, वरीशगंज और थाना फीडर के पैनल मंगलवार को बदले जाएंगे। जिससे सुबह 10 बजे से कार्य पूर्ण होने तक सभी फीडरों की पावर सप्लाई बंद रहेगी। करीब 18,000 कनेक्शन धारकों को समस्या होगी। पैनल के बदल जाने के बाद बार बार लाइट ट्रिप होने की समस्या खत्म हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें