फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सरकार चुननी है तो जांच लें अपना नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन ने अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां मांगी हैं। आपत्तियां एवं दावे लेने के लिए चारों निकायों के 30 मतदान केंद्रों का चिह्नांकन करते हुए अधिकारियों को तैनात किया गया है। आठ नवंबर को मिले दावों का निस्तारण करते हुए 18 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन

18 वर्ष आयु पूर्ण करने वाले युवाओं व किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में नाम नहीं होने वाले लोगों को चिह्नित करने के लिए पिछले एक से 20 अक्तूबर तक घर-घर सर्वे अभियान चलाया गया। वार्डों में तैनात किए गए बीएलओ घर-घर जाकर छूटे मतदाताओं व मृतकों के नाम एकत्र किए। इसके बाद पर्यवेक्षक व सेक्टर ऑफिसर के माध्यम से तहसील प्रशासन को रिपोर्ट पहुंचाई गई।
तहसील प्रशासन ने सूची तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को सौंपी। इसके बाद मृतकों के नाम काटने व छूटे मतदाताओं को जोड़ने का कार्य पूरा करते हुए सोमवार को अनंतिम सूची का प्रकाशन किया गया। इसके बाद आपत्तियां व दावे लेने के लिए 30 मतदान केंद्र चिह्नित किए गए हैं। इनमें नगर पालिका परिषद गौरीगंज में 12, जायस में सात, नगर पंचायत अमेठी में पांच व मुसाफिरखाना में छह मतदान केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर आगामी सात नवंबर तक वार्ड निवासी पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकेंगे। अवलोकन के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर वे शिकायत दर्ज कराएंगे। सात नवंबर तक मिली शिकायतों का निस्तारण आठ नवंबर को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियों के निस्तारण के बाद 14 से 17 नवंबर तक पूरक सूचियों की पांडुलिपि तैयार कर मूल सूची में समाहित किया जाएगा। 18 नवंबर को अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद किसी भी प्रकार के दावे व आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
सौंपी गई मतदाता सूची
जिला निर्वाचन कार्यालय से सोमवार को चारों निकायों की मतदाता सूची संबंधित तहसील को दो प्रतियों में सौंपी गई। इसमें से एक प्रति मतदान केंद्र अधिकारी के पास तो एक प्रति निकाय कार्यालय में मौजूद रहेगी।
नगर पालिका परिषद गौरीगंज
मतदान केंद्र - वार्ड संख्या
जीजीआईसी - 01,08,13,18,21,23
प्राथमिक विद्यालय विशुनदासपुर - 02, 06
प्राथमिक विद्यालय पचेहरी - 03, 05
पंचायत घर बरनाटीकर - 04
प्राथमिक विद्यालय बरनाटीकर - 07, 11
प्राथमिक विद्यालय मिश्रौली - 09, 19
पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिश्रौली - 24
प्राथमिक विद्यालय हरखपुर - 10, 14
प्राथमिक विद्यालय राजगढ़ - 12
प्राथमिक विद्यालय असैदापुर - 15
प्राथमिक विद्यालय कटरालालगंज - 16,17,22,25
प्राथमिक विद्यालय बलीपुर खुर्दवा - 20
नगर पालिका परिषद जायस
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज - 09,14,19
मलिक मो. इंटर कॉलेज - 02, 06,15,20,25
जूनियर हाईस्कूल जायस - 01, 03, 13, 24
प्राथमिक विद्यालय जायस - 10, 11, 16
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज - 18, 21, 22
कंपोजिट विद्यालय सैदाना - 04, 05, 17
नया प्राथमिक विद्यालय मौलवी खुर्द - 7, 12
नगर पंचायत अमेठी
संस्कृत प्राथमिक विद्यालय देवी पाटन - 01, 07
कन्या प्राथमिक विद्यालय देवी पाटन - 02, 08
प्रावि कटरा राजा हिम्मत सिंह - 03, 04
प्राथमिक विद्यालय सरवनपुर - 06, 09
जूनियर हाईस्कूल अमेठी - 05, 10,12
कन्या प्रावि कटरा राजा हिम्मत सिंह - 11
नगर पंचायत मुसाफिरखाना
प्राथमिक विद्यालय मुसाफिरखाना - 01, 02, 03
जूनियर हाईस्कूल भनौली - 05, 09, 10
राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय - 06, 07
सामुदायिक विकास केंद्र - 04
प्राथमिक विद्यालय भनौली - 07
करें अवलोकन
स्थानीय निकाय प्रभारी एवं एडीएम अजीत प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन सोमवार को कर दिया गया है। दावे व आपत्तियां लेने के लिए चारों निकायों में कुल 30 मतदान केंद्रों पर अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जहां संबंधित वार्ड के लोग पहुंचकर मतदाता सूची का अवलोकन कर दावे व आपत्तियां दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें