फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन पर लगेंगे टिनशेड

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। स्थानीय रेलवे स्टेशन भवन को उच्चीकृत करने के बाद विभाग यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की कोशिश में जुटा है। ट्रेन की प्रतीक्षा करने के दौरान यात्रियों को बैठने के लिए विभाग स्टेशन पर टिनशेड के साथ बेंच, पेयजल व प्रसाधन का निर्माण करने में जुटा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद स्टेशन पर यात्रियों को प्रतीक्षा के दौरान मूलभूत सुविधा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर स्थित गौरीगंज रेलवे स्टेशन को विभाग सुविधा से लैस करने के साथ ही आकर्षक बनाने की कोशिश में जुटा है। विभाग ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व मुख्य भवन के निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद प्लेटफार्म पर ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान यात्रियों की परेशानी को दूर करने में जुटा है। कवायद सफल हो सके इसके लिए प्लेटफार्म संख्या एक अलग-अलग कई यात्री शेड, पेयजल के लिए टोंटी व स्टैंड के साथ प्रसाधन निर्माण कार्य प्रगति पर है।
टिनशेड निर्माण होने के बाद यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान गर्मी, बरसात से निजात मिलेगी तो पेयजल व प्रसाधन की व्यवस्था होने से उन्हें ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान परेशानी से निजात मिलेगी। स्टेशन अधीक्षक राजेश कुमार ने प्लेटफार्म संख्या एक पर यात्री टिन शेड, पेयजल व प्रसाधन का निर्माण कार्य शुरू होने की पुष्टि करते हुए बताया जल्द ही स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा व संरक्षा की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें