फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

Sat, 04 Oct 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
 अमेठी कोतवाली में पकड़े गए एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने के आरोपी।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। एटीएम बूथों पर कार्ड बदलकर ठगी करने वाले तीन बदमाशों को अमेठी पुलिस ने शुक्रवार को कस्बे से दबोच लिया। आरोपियों के पास से 16 एटीएम कार्ड, 38,350 रुपये, एक बोलेरो और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर रवि कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में प्रतापगढ़ के लीलापुर तिलौरी गांव निवासी नाजिम अली, दिलशाद खान और उदयपुर निवासी शादाब खां शामिल हैं। तलाशी में नाजिम के पास चार एटीएम कार्ड और 9100 रुपये, दिलशाद के पास चार एटीएम कार्ड और 7120 रुपये व शादाब के पास दो एटीएम कार्ड और 8,130 रुपये मिले हैं। बोलेरो के डैशबोर्ड से छह और एटीएम कार्ड व 14000 रुपये मिले हैं। बरामद मोटरसाइकिल प्रयागराज से चोरी की गई थी और नंबर प्लेट बदला हुआ था।


बोलेरो शादाब की बताई जा रही है। पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे अमेठी, रायबरेली, प्रतापगढ़, प्रयागराज और सुल्तानपुर में एटीएम बूथों पर जाकर ग्राहकों को चकमा देते थे। उनका तरीका यह था कि कार्ड बदलते समय पासवर्ड देख लेते थे और बाद में बदले हुए कार्ड से पैसे निकाल लेते थे। तीनों ने 24 अगस्त को गौरीगंज बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम से 61,000 रुपये, 12 अगस्त को सगरा तिराहा स्थित केनरा बैंक के एटीएम से 36,000 रुपये और 16 सितंबर को एसबीआई अमेठी के एटीएम से 80,000 रुपये की ठगी की थी। बरामद रकम और कार्ड उन्हीं घटनाओं से जुड़े हैं।
विज्ञापन




नाजिम पर दर्ज हैं कई केस
एएसपी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि नाजिम पर अमेठी, प्रतापगढ़ और प्रयागराज में हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। दिलशाद और शादाब पर भी कई मामले दर्ज हैं। सफलता पर एसपी ने पुलिस टीम को 10 हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें