फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक का पैर तोड़ा, मोबाइल छीना

Sat, 04 Oct 2025 12:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। शहर के सरवनपुर पानी की टंकी निवासी आदित्य अग्रहरि (20) पर शुक्रवार दोपहर रामनगर के पास बाइक सवार दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने आदित्य को बचाने आए चचेरे भाई शिवम को भी मारापीटा। बदमाश आदित्य का मोबाइल और पैसे भी छीन ले गए। हमले में आदित्य का एक पैर टूट गया। उसे गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल सुल्तानपुर रेफर किया गया है।
विज्ञापन



पिंटू अग्रहरि ने बताया कि उनका भतीजा आदित्य भरत मिलाप की तैयारी कर रहा था। वह कपड़ों की फिटिंग कराने पैदल रामनगर जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उसके ऊपर बाइक चढ़ाने की कोशिश की। आदित्य को बचाने पहुंचे शिवम के साथ भी हाथापाई की गई। परिजन घायल आदित्य को लेकर सीएचसी पहुंचे।



परिजनों ने बताया कि आदित्य ने आरोपियों की बाइक का नंबर नोट किया था, जिसे पुलिस को दे दिया गया है। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। प्राथमिक जांच में सड़क हादसे के बाद विवाद की बात सामने आई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें