फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: प्रवेश के लिए तीसरे चरण के आवेदन शुरू

Mon, 16 Mar 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए तीसरे चरण के आवेदन शुरू हो गए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इसके लिए पोर्टल खोल दिया गया है। पहले दो चरणों में जिले के 1128 बच्चों को सीटें आवंटित की जा चुकी हैं। तीसरे चरण के आवेदनों का सत्यापन कराने के बाद लॉटरी निकाली जाएगी और चयनित बच्चों को उनकी पसंद के निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाएगा।
विज्ञापन



जिले के 627 निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत सीटों पर आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रवेश देने की व्यवस्था है। जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि तीसरे चरण के लिए 12 से 25 मार्च तक आवेदन किए जा सकेंगे। इसके बाद जिला स्तर पर आवेदनों का सत्यापन कराया जाएगा और 27 मार्च को लॉटरी निकाली जाएगी। लॉटरी में चयनित बच्चों का नामांकन संबंधित विद्यालयों में कराया जाएगा।


बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि आरटीई प्रवेश के दो चरण पूरे हो चुके हैं और अब अंतिम चरण शेष है। जो बच्चे पहले दो चरणों में प्रवेश से वंचित रह गए हैं या किसी कारणवश आवेदन नहीं कर सके थे, वे इस चरण में आवेदन कर सकते हैं। अभिभावक निर्धारित तिथि के भीतर आवेदन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें