फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: कांवड़ियों की व्यवस्था में मुस्तैद मंदिर समिति व प्रशासन

Mon, 21 Jul 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
फुरसतगंज के पीढ़ी ​स्थित तपेश्वरधाम पर मौजूद कांवड़िएं। मंदिर प्रबंधन
विज्ञापन
फुरसतगंज (अमेठी)। पीढ़ी के तपेश्वरनाथ धाम में पहुंचने वाले कांवड़ियों की व्यवस्था में मंदिर समिति के साथ ही प्रशासनिक अमला मुस्तैद है। कांवड़ियों के रहने और खाने के इंतजाम से अधिक पवित्र कांवड़ को सुरक्षित रखने में सभी जुटे रहे। सोमवार को कांवड़ियों की टोली भगवान शिव का अभिषेक करेगी।
विज्ञापन




रायबरेली के डलमऊ से गंगा जल लेकर कांवड़ियों का काफिला पीढ़ी के तपेश्वरनाथ धाम में जलाभिषेक को भोर से ही पहुंचने लगा। सोमवार को कांवड़ियों के साथ शिवभक्त बाबा का जलाभिषेक करेंगे। डलमऊ गंगा घाट से जल भरकर पैदल नंगे पैर 50 किलोमीटर की दूरी तय कर पहुंचे कांवड़ियों के इंतजाम में मंदिर प्रशासन के साथ प्रशासनिक अमला तैयारियों की देखरेख में मुस्तैद है।


मंदिर कमेटी के भवानीदत्त दीक्षित, कृष्णदत्त त्रिपाठी, बचान तिवारी ने बताया कि कांवड़ियों के रहने और भोजन का इंतजाम किया गया है। परिसर में ही एंबुलेंस और डॉ. व दवा की व्यवस्था की गई है। पुलिस फोर्स की मौजूदगी में उपजिला अधिकारी तिलोई अमित सिंह, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी के साथ तपेश्वरनाथ धाम पहुंच तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें