अमेठी सिटी। संग्रामपुर क्षेत्र के ग्राम सरैया मजरे रामगढ़ निवासी मनोज कुमार विश्वकर्मा (24) की तलाश अब आंदोलन का रूप लेने लगी है। युवक के 22 अप्रैल से लापता होने के मामले में बुधवार को विश्वकर्मा सेवा समिति और महापद्मनंद वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (एमडब्ल्यूओ) के नेतृत्व में समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट असलम को सौंपा।
मनोज के लापता होने पर परिजनों ने 25 अप्रैल को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बीच मनोज के बैंक खाते से 11 बार रुपये निकाले गए हैं, जिससे परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। 24 अप्रैल को मनोज की बाइक कौशांबी जिले के कड़ाधाम क्षेत्र से बरामद हुई थी, जिसे पुलिस ने लिखापढ़ी के बाद परिजनों को सौंप दिया।
समिति के सचिव निर्मल विश्वकर्मा ने कहा कि मनोज कुमार की शीघ्र तलाश कर उन्हें परिजनों को सौंपा जाए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सात दिनों में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कलेक्ट्रेट परिसर में आमरण अनशन को मजबूर होंगे। वहीं एमडब्ल्यूओ के प्रांतीय अध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही, जिससे पीड़ित परिवार परेशान है। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति अध्यक्ष विंध्यादीन विश्वकर्मा, मनोज कुमार विश्वकर्मा, राम किशोर विश्वकर्मा, संरक्षक इंजीनियर गुरु प्रसाद, परिजन बाबूराम, रमाशंकर, अरविंद, रामकृपाल, जय राम, उषा देवी, सजन लाल और प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
कृष्ण शर्मा, प्रधान, गोशाला समिति।
कृष्ण शर्मा, प्रधान, गोशाला समिति।
कृष्ण शर्मा, प्रधान, गोशाला समिति।
कृष्ण शर्मा, प्रधान, गोशाला समिति।