अमेठी सिटी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि जिले में संचालित राजकीय एवं निजी आईटीआई में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच जून निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी www.scvtup.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई माध्यम से किया जा सकता है। प्रधानाचार्य ने बताया कि सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 रुपये तथा अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 150 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित है। (संवाद)