फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 25 हजार के इनामी मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर

Wed, 15 Jan 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। थाना क्षेत्र के महमदपुर निवासी अनीत प्रताप सिंह (27) पर 22 दिसंबर को घर के सामने स्कार्पियो सवार दबंगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। इसमें पांच गोलियां लगने से अनीत प्रताप सिंह घायल हो गए थे।
विज्ञापन




इस मामले में अनीत के पिता तेज बहादुर सिंह की तहरीर पर पूरे शोहरत गांव निवासी युवराज सिंह सहित अज्ञात पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। केस दर्ज करने के बाद युवराज फरार चल रहा था। मामले में पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों ने कोर्ट की शरण ली, जिसमें से एक को रिमांड पर लेकर घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी पुलिस ने बरामद की थी।


युवराज के पकड़ से दूर होने से उस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। पुलिस टीम को चकमा देकर युवराज ने सोमवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एसएचओ धीरेंद्र प्रताप यादव ने बताया कि युवराज के सरेंडर करने की सूचना मिली है। जल्द ही उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करते हुए मामले में आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें