फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने परखी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता

Sat, 13 Jun 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
गौरीगंज रेलवे स्टेशन का निश्रीखण करते मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गतिशक्ति एसके श्रीवास्तव व अन्य।
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर चल रहे निर्माण कार्यों का शुक्रवार को मुख्य प्रशासनिक अधिकारी गतिशक्ति एसके श्रीवास्तव ने निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन परिसर का भ्रमण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन



निरीक्षण के दौरान एसके श्रीवास्तव ने प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर और स्टेशन परिसर के अन्य हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। गर्मी के मौसम को देखते हुए उन्होंने यात्रियों के लिए स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। स्टेशन पर उपलब्ध अन्य सुविधाओं की भी समीक्षा की और आवश्यक सुधार के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।


मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के पूरा होने के बाद गौरीगंज रेलवे स्टेशन का स्वरूप काफी बेहतर होगा। यात्रियों को आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, बेहतर प्रकाश व्यवस्था और डिजिटल सुविधाओं का लाभ मिलेगा। निरीक्षण के दौरान उप मुख्य परियोजना प्रबंधक ऋषि यादव, उप मुख्य अभियंता बाबूलाल, स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह सहित अन्य रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें