फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर किया कार्य

Wed, 25 Feb 2026 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षक संगठनों ने मंगलवार को टीईटी (टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट) के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षकों का कहना है कि टीईटी के नए नियमों और प्रक्रिया के खिलाफ उनका विरोध मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन



परिषदीय विद्यालय के शिक्षक टीईटी अनिवार्यता के विरोध में दूसरे चरण के अंतर्गत काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मंगलवार को काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने अपने काम को प्रभावित किए बिना बच्चों को पढ़ाने का कार्य किया। शिक्षकों के अनुसार टीईटी परीक्षा से संबंधित नीतियों, अनियमितताओं एवं अन्यायपूर्ण निर्णयों के कारण हजारों योग्य अभ्यर्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है।

अमेठी ब्लॉक अध्यक्ष रामदेव पांडेय संग अन्य शिक्षक काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्र ने आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का विरोध किया। बताया कि 25 फरवरी तक सांकेतिक विरोध पूरे कार्य समय के दौरान जारी रहेगा। संग्रामपुर के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र सिंह कहा कि हम लोग अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन




जिलाध्यक्ष ने बताया कि 26 फरवरी को दोपहर एक से चार बजे तक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना दिया जाएगा। इसके बाद वहां से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। इस मार्च के दौरान प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें