फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: करंट लगाकर पत्नी की हत्या का आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। पूरे शिवगुलाम मजरे सोमपुर मनकंठ निवासी चेतना (30) की 18 फरवरी को बारामासी स्थित मकान में करंट लगाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने शिक्षक पति उमाकांत शुक्ल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बिजली का तार और अन्य उपकरण बरामद कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



चेतना के पिता गौरीगंज के शिवदीन टिकरिया निवासी कृष्ण कुमार पांडेय ने पति उमाकांत शुक्ल, देवर रविकांत शुक्ल, जटाशंकर शुक्ल और ससुर अरविंद शुक्ल पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट लगने से मौत की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। मंगलवार को पुलिस ने उमाकांत को पकड़ा।


पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर बारामासी स्थित मकान से दो टुकड़ों में कटा बिजली का तार, प्लास, टेप, टेस्टर और एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किया गया। बरामद सामान को साक्ष्य के रूप में सील कर लिया गया है। क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि जांच में चेतना की हत्या किए जाने की पुष्टि होने पर आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है। अन्य नामजद आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। साक्ष्य और बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन






तीन दिन बाद हिरासत से छोड़े गए थे आरोपी
18 फरवरी को चेतना की हत्या के बाद मायके वालों के विरोध पर पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया था। तीन दिन तक हिरासत में रखने के बाद पुलिस ने सभी को रिहा कर दिया। जांच में पति की भूमिका सामने आने पर मंगलवार को उसे फिर गिरफ्तार किया गया।



आरोपी शिक्षक निलंबित

बीएसए संजय कुमार तिवारी ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय पूरे आधार दुबे परशुरामपुर जामों में कार्यरत उमाकांत शुक्ल पर पत्नी की हत्या का आरोप है और एफआईआर दर्ज होने की सूचना मिली है। बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर उमाकांत को निलंबित कर दिया गया है। पूरे मामले की विभागीय जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें