फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पुलिस अभिरक्षा से भागा आरोपी गिरफ्तार

Wed, 25 Feb 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों। पुलिस अभिरक्षा से सोमवार को भाग निकले धनेपुर मौजा परसरामपुर निवासी सत्यम को मंगलवार को कस्बे से पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन



पिटाई के मामले में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने सत्यम को सोमवार को हिरासत में लिया था। आरक्षी पंकज कुमार और होमगार्ड द्वारिका उसे बाइक से एसडीएम कोर्ट ले जा रहे थे। रास्ते में लघुशंका की बात कहकर वह बाइक से उतरा और मौके से भाग निकला। घटना के बाद पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई।


आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगाई गईं। संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। अयोध्या तक खोजबीन के बाद दोपहर में सूचना मिली कि सत्यम कस्बे से बाहर जाने की कोशिश में है। घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि अभिरक्षा से भागने के मामले में अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपी को जिला कारागार सुल्तानपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें