फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर, जगाया आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। बेटियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स, नारी गरिमा का साझा संकल्प’ के तहत बृहस्पतिवार को भेटुआ स्थित उच्चीकृत कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आत्मरक्षा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम ने छात्राओं में उत्साह जगाया और उनमें साहस व आत्मविश्वास बढ़ाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत वार्डन पूनम सिंह के उद्बोधन से हुई। उन्होंने कहा कि ‘अपराजिता’ का अर्थ है हर परिस्थिति में डटकर खड़ी रहने वाली नारी। यह मुहिम केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि नारी सम्मान और गरिमा स्थापित करने का साझा प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बालिकाओं को जागरूक करते हैं और उनमें सुरक्षा के प्रति आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने छात्राओं को प्रतिदिन अमर उजाला पढ़ने की प्रेरणा भी दी, ताकि वे देश-दुनिया की जानकारी से जुड़ी रहें।
प्रधानाचार्य मनोरमा देवी ने कहा कि आज के समय में आत्मरक्षा का ज्ञान बेहद आवश्यक है। घर से बाहर निकलते समय कई बार छात्राएं असुरक्षित महसूस करती हैं, पर प्रशिक्षण उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाता है। यह अभ्यास उन्हें बिना डर के जीवन जीने का आत्मविश्वास देगा।
विज्ञापन

प्रशिक्षक शिवानी सिंह ने छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। उन्होंने बताया कि कुछ दिनों के नियमित अभ्यास से छात्राएं इतनी सक्षम हो सकती हैं कि किसी भी आपात स्थिति में स्वयं का बचाव कर सकें। उन्होंने जुडो-कराटे की तकनीक दिखाते हुए समझाया कि खतरे की स्थिति में सामने वाले को किस प्रकार रोकें।
सौम्या, दिव्या, अनुष्का, प्रीति और अंकिता आदि छात्राओं ने कहा कि उन्होंने कई नई बातें सीखीं और आत्मविश्वास महसूस कर रही हैं। कार्यक्रम में शालिनी मिश्रा, आरती गुप्ता, निशा जायसवाल, वरखा सिंह, संध्या सिंह, पुष्पा यादव, दीक्षा और कमानी गुप्ता आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें