फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: धूप के साथ उमस ने किया बेहाल, बारिश का इंतजार

Tue, 14 Jul 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। आषाढ़ माह में सोमवार को तेज धूप और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से निकली तेज धूप के साथ वातावरण में नमी बढ़ने से पूरे दिन चिपचिपी गर्मी बनी रही। घरों के बाहर चिलचिलाती धूप और अंदर उमस के कारण लोगों को राहत नहीं मिली। इसका सबसे अधिक असर किसानों, विद्यार्थियों, दुकानदारों और राहगीरों पर पड़ा।
विज्ञापन



सुबह से ही सूरज की तपिश बढ़ने लगी। दोपहर तक बाजारों में आवाजाही कम हो गई और लोग छांव व ठंडे पेय पदार्थों का सहारा लेते दिखे। धान की रोपाई में जुटे किसानों को उमस के कारण बार-बार काम रोककर आराम करना पड़ा। पशुपालकों को भी मवेशियों को गर्मी से बचाने के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतनी पड़ी।


गौरीगंज के दुकानदार राजेश गुप्ता ने बताया कि दोपहर में बाजार लगभग सूना रहा और ग्राहक कम पहुंचे। किसान रामलखन यादव ने कहा कि उमस के कारण खेत में लगातार काम करना मुश्किल हो गया है। मुसाफिरखाना की सरोज देवी ने बताया कि पंखा और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। जगदीशपुर के अभिभावक शिवम सिंह ने कहा कि स्कूल से लौटते समय बच्चों को तेज धूप और उमस का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम सापेक्षिक आर्द्रता 88 प्रतिशत रही। उन्होंने बताया कि अगले 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को उमस से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें