फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: दो घरों से चार लाख के जेवर चोरी

Tue, 14 Jul 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
संग्रामपुर में चोरी के बाद मकान में बिखरा पड़ा सामान। स्रोत प​रिजन
विज्ञापन
संग्रामपुर। बड़गांव और सूबेदार का पुरवा में रविवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाकर करीब चार लाख रुपये के जेवर, नकदी और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन



बड़गांव निवासी सुनील कुमार ने बताया कि चोर घर के पीछे से अंदर घुसे और कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। अलमारी में रखे महिलाओं के सोने-चांदी के आभूषण तथा चार हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह उठने पर कमरे में सामान बिखरा मिला। उनके अनुसार करीब ढाई लाख रुपये के जेवर गायब हैं। दूसरी घटना सूबेदार का पुरवा में हुई। विजय सिंह ने बताया कि वह बरामदे में सो रहे थे। सुबह उठने पर कमरे का ताला और कुंडी टूटी मिली।


अलमारी में रखी करीब 20 तोला चांदी, कान के टॉप्स, तीन साड़ियां और छह हजार रुपये सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान गायब मिला। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें