फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi BJP District President: सुधांशु शुक्ला को मिली जिम्मेदारी, महामंत्री सहित कई पदों पर निभा चुके दायित्व

Sun, 16 Mar 2025 07:05 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

Amethi BJP District President: अमेठी में भाजपा ने सुधांशु शुक्ला को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। सुधांशु लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं। वह जिले में महामंत्री सहित कई पदों पर दायित्व निभा चुके हैं। 
विज्ञापन
सुधांशु शुक्ला को बुके देकर स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने रविवार को 72 जिलाध्यक्षों की सूची जारी कर दी है। अमेठी में सुधांशु शुक्ला को जिम्मेदारी मिली। नाम का एलान होते ही समर्थक खुशी से झूम उठे। उन्होंने गर्मजोशी के साथ नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का स्वागत किया। वहीं जिला अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने वाले कई चेहरे मायूस नजर आए। 

विज्ञापन


भाजपा जिला अध्यक्ष पद के लिए 23 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। रविवार को जिला महामंत्री रहे सुधांशु शुक्ला के नाम पर मुहर लग गई। जिला चुनाव अधिकारी अवधेश पांडेय ने पार्टी कार्यालय में हुई बैठक के दौरान नए जिलाध्यक्ष के नाम का एलान किया। इसके बाद समर्थकों ने नए जिला अध्यक्ष को बुके, प्रतीक चिह्न देकर उनका स्वागत किया।

ये लोग रहे मौजूद

इस मौके पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि वह सभी को साथ लेकर पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे। इस दौरान पर्यवेक्षक व प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह, प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दयाशंकर यादव, उमाशंकर पाण्डेय, दुर्गेश त्रिपाठी, विधायक सुरेश पासी, पूर्व विधायक चन्द्रप्रकाश मिश्रा मटियारी, विजय विक्रम सिंह, चंद्रमौलि सिंह, ब्लॉक प्रमुख उमेश सिंह, प्रभात शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक सिंह पचेहरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ेंः- भाजपा जिलाध्यक्षों का एलान: ओबीसी-एससी की हिस्सेदारी में सामंजस्य, महेंद्र नाथ पांडेय बोले-आगे भी रखेंगे ध्यान

जिलाध्यक्ष के लिए इन लोगों ने की थी दावेदारी

जिलाध्यक्ष पद के लिए क्षेत्रीय किसान मोर्चा अध्यक्ष काशी प्रसाद तिवारी, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित, प्रवक्ता चंद्रमौलि सिंह, महामंत्री सुधांशु शुक्ला, महामंत्री राकेश त्रिपाठी, महामंत्री भागीरथी मौर्य, सुरेश कुमार त्रिपाठी, दीपचंद कौशल, प्रदीप सिंह, गोविंद सिंह, भूपेंद्र मिश्रा, शिवनारायण सिंह, गिरीश चंद्र शुक्ला, आशा वाजपेई, अशोक कुमार मौर्य, धर्मेश कुमार मिश्रा, धर्मेंद्र गिरी, हेमंत विक्रम सिंह, श्याममूर्ति यादव, डॉ. प्रज्ञा बाजपेई, मनोज पासी व बृजेश कुमार गुप्ता ने दावेदारी पेश की है। प्रदेश परिषद सदस्य पद के लिए रामकृष्ण भारती, नकुल कुमार टंडन, गिरीश चंद्र पांडे, हिंदेश सिंह, रामदुलारे तिवारी, बच्चू लाल यादव, महेंद्र प्रताप सिंह व उपमा सरोज ने आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें