फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: बसपाइयों ने कांशीराम को दी श्रद्धांजलि

Sun, 16 Mar 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। मान्यवर कांशीराम की जयंती पर शनिवार को जिले में विविध कार्यक्रम हुए। बसपा समर्थकों ने उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। अमेठी स्थित ब्लॉक तिराहे पर बाबा साहब डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा और मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद विचार गोष्ठी हुई।
विज्ञापन



बामसेफ के जिला संयोजक संजीव भारती ने कहा कि मान्यवर कांशीराम सामाजिक चेतना के महानायक के साथ युग पुरुष थे। उन्होंने बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के विचारों को धरातल पर उतारने के साथ भारतीय राजनीति के व्याकरण को बदलकर बहुजन समाज को सत्ता तक पहुंचाने का काम किया है।



अमेठी की राजनीति से उनका गहरा संबंध रहा है। 1989 में उन्होंने अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़कर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बहुजन समाज पार्टी को सुर्खियों में ला दिया और अपने संघर्षों के बल पर एक दशक के भीतर ही बसपा को राष्ट्रीय पार्टी बना दिया। आंबेडकर सेवा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने सोती कौमों को जगाकर बहुजन समाज बनाया और देश की राजनीति के व्याकरण को बदल दिया। उन्हीं के आदर्शों पर चलकर बसपा सुप्रीमो बहन मायावती बाबा साहब डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार करने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन



बामसेफ के पूर्व विधानसभा क्षेत्र संयोजक रामचंद्र ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपने जन्मदिन को बहुजन समाज दिवस के रूप में मनाने का संदेश दिया था। वहीं जिला मुख्यालय के जामों रोड पर भी कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान राजेश कोरी, रामफल फौजी, राजेश अकेला, ललित कुमार, श्याम लाल, ओम प्रकाश गौतम, रामशंकर, हरिश्चंद्र कोरी, अरुण कुमार शास्त्री, इश्तियाक अहमद, विजय कुमार, सूरज भारती, हरी लाल, सुरेश बौद्ध, कुलरोशन, अभय राज सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें