फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोरावरपुर में युवक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
जामों (अमेठी)। थाना क्षेत्र के मठिया जोरावरपुर गांव में एक युवक ने अपने ही मकान के बरामदे में लगे हुक में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार, युवक के परिवारीजनों ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन

मठिया जोरावरपुर गांव के कमलेश कुमार (32) का शव शुक्रवार सुबह अपने ही मकान के बरामदे में लगे हुक से लटकता मिला। परिवारीजनों के अनुसार कमलेेश पिछले काफी समय से नशे का आदी था। उसकी पत्नी को उसका नशा करना बिल्कुल पसंद नहीं था। इस बात को लेकर आए दिन पति पत्नी में विवाद होता रहता था। बृहस्पतिवार को भी नशा करके आने के बाद कमलेश का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था।
इसी बात से नाराज कमलेश ने रात में बरामदे के हुक में रस्सी से गले में फंदा लगाकर आत्मत्या कर ली। घटना की जानकारी सुबह परिवारीजनों को तब हुई जब वे सोकर उठे। कमलेश का शव देख परिवारीजनों में हड़कंप मच गया। परिवारीजनों ने इसकी सूचना पर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि घरेलू कलह की बात पता चली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें