फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: उमस भरी गर्मी से बढ़े पेट दर्द व दस्त के मरीज

Wed, 28 Jun 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में भीड़
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। हल्की बरसात के बाद बढ़ी उमस भरी गर्मी में लोग बीमार हो रहे है। बुधवार को 655 मरीज जिला अस्पताल उपचार कराने पहुंचे। ओपीडी में मौजूद चिकित्सकों ने मरीजों को परामर्श के साथ दवा व बचाव विधि बताते हुए शुद्ध पानी व ताजा भोजन करने की सलाह ही। आसमान में छाए बादलों के बीच बढ़ी उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी व पीएचसी में मरीजों की भीड़ उमड़ी। बुधवार को जिला अस्पताल में डॉ हनुमान प्रसाद इर्मेजेसी के साथ ओपीडी करते रहे तो फिजिशियन डॉ. अमित यादव व बाल रोग विशेषज्ञ डॉ लकई-उल-जमा , डॉ प्रवण पांडेय तथा मनो रोग विशेषज्ञ डॉ वीवी सिंह मरीजों का उपचार करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की कमी से मरीजों को उपचार कराने के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। संयुक्त जिला अस्पताल में बुधवार को 655 मरीज डॉक्टरों से इलाज कराने पहुंचे। जिसमें बुखार के 195, खांसी जुकाम 194, लूज मोशन 87 पेट दर्द के 130 व पानी की कमी वाले 55 मरीज शामिल रहे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक जांच, उपचार के साथ मरीजों को परामर्श व शुद्ध पानी तथा ताजा भोजन ग्रहण करने की सलाह देते रहे।

सीएमएस बीपी अग्रवाल ने कहा कि उमस वाली गर्मीं से लोगों को धूप में निकलने से बचने का प्रयास करना चाहिए। बाहर से आने के बाद तत्काल ठंडे पानी का सेवन नहीं करना चाहिए। अस्पताल में मरीजों को उपचार के साथ अन्दर से दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें