फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

217 ग्राम पंचायतों में बनेंगे खेल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले के चार अल्पसंख्यक बाहुल्य ब्लॉकों की 217 ग्राम पंचायतों में खेल मैदान तैयार किए जाएंगे। यह कवायद प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत पूरी की जाएगी। इसके लिए संबंधित बीडीओ को भूमि चिन्हित कराते हुए प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में खेल सुविधा देने के लिए प्रदेश सरकार ने ग्राम सभा की आरक्षित भूमि पर खेल का मैदान तैयार करने का निर्देश दिया है। इसके लिए पहले चरण में अल्पसंख्यक बाहुल्य विकास खंड जगदीशपुर, शुकुल बाजार, सिंहपुर व बहादुरपुर को शामिल किया गया है। चिन्हित विकास खंड की सभी ग्राम पंचायत में खेलो इंडिया योजना के तहत आरक्षित भूमि पर खेल मैदान तैयार करते हुए इन्हें सुविधा व संसाधन से लैश किया जाएगा। डीएम अरुण कुमार ने चारों ब्लॉक के बीडीओ को पत्र भेजा है। पत्र में राजस्व विभाग से समन्वय स्थापित कर ग्राम पंचायत में आरक्षित भूमि पर खेल मैदान तैयार करने का प्रस्ताव भेजने को कहा गया है। प्रस्ताव मिलने के बाद आवंटित भूमि पर मैदान बनाकर उसका समतलीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें