मुसाफिरखाना (अमेठी)। पिंडारा कारनाई के समीप शनिवार शाम नहर में छलांग लगाने वाली नवविवाहिता की तलाश दूसरे दिन भी जारी रही। गोताखोरों की टीम दिन भर तलाश में लगी रही। 24 घंटा बाद भी उसका पता नहीं चल सका है।
पिंडारा करनाई निवासी राम प्रसाद की पुत्री सरिता (21) ने शनिवार देर शाम गांव के समीप से गुुुजर रही नहर में छलांग लगा दी थी। नवंबर माह में ही सरिता की शादी हुई थी। हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने नहर में खोजबीन शुरू करा दी। सफलता नहीं मिलने पर रात में तलाश अभियान स्थगित कर दिया गया। रविवार सुबह गोताखोरों की टीम को नहर में उतारकर तलाशी अभियान चलाया गया। नहर का जल स्तर कम कराया गया है। गोताखोरों की संख्या बढ़ाई गई। सीओ मनोज कुमार यादव ने भी रविवार को तलाशी अभियान का जायजा लिया। शाम तक नवविवाहिता का सुराग नहीं मिल सका था।