फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटाए गए तीन साल से एक थाने में जमे 160 सिपाही

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। जिले में कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए एसपी ने बड़ा फेरबदल किया है। एक थाने पर तीन साल से जमे 160 दीवान व सिपाही के साथ ही 10 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। एसपी दिनेश सिंह ने मंगलवार रात एक ही थाने पर पिछले तीन साल से तैनात 160 दीवान व सिपाहियों का अन्यत्र थानों में स्थानांतरण कर दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा एसपी ने इन्हौना चौकी प्रभारी रहे तनुज पाल को जायस थाने की सैदान चौकी प्रभारी के पद पर तो जगदीशपुर थाने के उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह को इन्हौना का चौकी प्रभारी बनाया है। सैदाना चौकी प्रभारी रहे प्रमोद कुमार को अमेठी कोतवाली में बतौर उपनिरीक्षक, बहादुरपुर चौकी प्रभारी रहे शिव नारायण सिंह को थाना फुरसतगंज, शिवरतनगंज थाने की उपनिरीक्षक मंजीत सिंह को बहादुरपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है।
पुलिस लाइंस में तैनात उपनिरीक्षक संजय सिंह इसी पद पर थाना जगदीशपुर, जंग बहादुर यादव को जायस थाने से थाना रामगंज, अढ़नपुर चौकी प्रभारी संकठा प्रसाद मौर्य की तैनाती जायस थाने में की गई है। शाहगढ़ चौकी प्रभारी शिवबक्श सिंह को अमेठी कोतवाली में बतौर उपनिरीक्षक तो अमेठी थाने के उपनिरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ल को शाहगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल अपनी रवानगी कराते हुए नवीन तैनाती स्थल पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें