फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सहित छह ट्रेनें निरस्त

Tue, 04 Feb 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक से सोमवार को प्रयागराज महाकुंभ सहित कई स्टेशनों की यात्रा करने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अप व डाउन लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सहित छह ट्रेनें निरस्त रहीं तो कई ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ।
विज्ञापन




प्रयागराज संगम पर इन दिनों महाकुंभ मेला चल रहा है। जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेले में दर्शन-पूजन संग स्नान करने के लिए जा रहे हैं। सोमवार को श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गौरीगंज सहित जिले के अन्य स्टेशनों से पहुंचे लोगों को ट्रैक पर संचालित इकलौती पैसेंजर ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी मिली। इसके बाद दूसरी ट्रेन से प्रतापगढ़ के लिए रवाना हुए। जहां से दूसरी ट्रेन से प्रयागराज गए।


इतना ही नहीं प्रयागराज संगम-लखनऊ पैसेंंजर के निरस्त होने से संगम गए लोगों को घर वापसी में भी परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त अप व डाउन वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, डाउन जम्मूतवी-राजेंद्रनगर, आनंद विहार-मालदा टाउन एक्सप्रेस भी निरस्त रही। ऐसे में हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ व वाराणसी सहित अन्य स्टेशन के लोगों को भी अपनी यात्रा स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन



इसके अतिरिक्त पुरी-दिल्ली डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर एक घंटे, वाराणसी-दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से गौरीगंज आई। दिल्ली-प्रतापगढ़ पद्मावत एक्सप्रेस, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, रायबरेली-जौनपुर इंटरसिटी सहित अन्य ट्रेनें भी विलंब से संचालित हुईं। स्टेशन अधीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि निरस्त ट्रेनों का आदेश पूर्व में जारी हुआ है। अपरिहार्य कारणों से अन्य ट्रेनों का परिचालन विलंब से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें