फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: ओवरटेक करने में टैंकर से टकराई बेकाबू कार, लखनऊ की सात महिलाएं घायल

Tue, 04 Feb 2025 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजारशुकुल (अमेठी)। ओवरटेक करने के चक्कर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को एक तेज रफ्तार कार सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में चालक और सात महिलाएं घायल हो गईं।
विज्ञापन



लखनऊ के राजाजीपुरम निवासी कार चालक दिलशाद सोमवार को लखनऊ से कुशीनगर एक संगीत कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सात महिलाओं को लेकर रवाना हुआ। कार बाजारशुकुल थानाक्षेत्र के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पहुंची ही थी की ओवरटेक करने चक्कर में बेकाबू होकर सामने जा रहे टैंकर से टकरा गई।

हादसे में लखनऊ के गोमती नगर विस्तार निवासी हर्षिता (30), सौम्या (24), पूजा (30), गुडि़या (34), सरोजनी नगर निवासी शिखा कुमारी (24), अमौसी निवासी स्नेहा (20) और वाराणसी जिले के चंदौली निवासी खुशी राय (24) घायल हो गईं। हादसे के बाद सभी घायलों को सीएचसी बाजारशुकुल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने हर्षिता, शिखा, गुड़िया व दिलशाद की हालत की नाजुक देख ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि हादसे के बाद पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर आवागमन बहाल करवाया गया। तहरीर मिलने के बाद केस दर्ज करेंगे।
विज्ञापन






पांच घंटे तक किया एंबुलेंस का इंतजार
दुर्घटना में घायल गंभीर रूप से घायल तीन महिलाओं को अलग-अलग एंबुलेंस से हायर सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, वहीं चौथी घायल महिला शिखा तिवारी को एंबुलेंस नहीं मिल सकी। ऐसे में दुर्घटना के बाद से करीब चार घंटे तक उन्होंने एंबुलेंस का इंतजार किया। महिला को सीएचसी मेें ही रोके कर रखा गया।सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार वर्मा ने बताया कि लाइफ सपोर्ट की एंबुलेंस मौजूद है, घायल महिला को सामान्य एंबुलेंस की जरूरत है, जिसे बाहर से मंगाया गया है।


लोक गायन समूह से जुड़ी हैं सभी महिलाएं
हादसे में जख्मी होने वाली सभी महिलाएं एक लोक गायन समूह से जुड़ी हैं। इस इवेंट कंपनी के संचालक सहजी ने बताया कि शादी की बुकिंग कुशीनगर जिले में की थी जिसमें सभी को संगीत कार्यक्रम में शामिल होना था। वहीं घायलों में शामिल स्नेहा ने बताया कि बस को ओवरटेक करते समय उनकी गाड़ी टैंकर से टकरा गई। हम सभी सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें