फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: जगदीशपुर में सड़क हादसों में छह घायल

Sat, 25 Jan 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जगदीशपुर (अमेठी)। अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में तीन की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन





जगदीशपुर-जायस मार्ग पर आनंद नगर के पास अचलपुर मोड़ पर शुक्रवार को टेंपो बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार जामों थानाक्षेत्र के राजामऊ गांव निवासी शबनम (56), पूरे छिटई गांव निवासी खलील (60) और जायस निवासी सायदा बानो (55) घायल हो गईं। घायलों को ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद शबनम और सायदा बानो की हालात नाजुक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।



कमरौली थानाक्षेत्र के पलिया पश्चिम गांव निवासी सियराजी गांव के पास बाइक से गिर कर घायल हो गई। दुलारीनगर गांव निवासी रामपाल (75) की भी बाइक गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई, इससे वह घायल हो गए। उरुवा गांव निवासी रामकरन भी बाइक के सामने आए मवेशी को बचाने के चक्कर में घायल हो गए। इनको ट्रॉमा सेंटर जगदीशपुर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सियाराजी को जिला अस्पताल रेफर करते हुए डॉक्टरों ने दवा देकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें