अमेठी सिटी। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को मात्र तीन दिन शेष हैं। मतदाता त्रुटि संशोधन कराने संग फॉर्म छह भरकर जमा करें। वहीं बीएलओ एएसडी सूची का सत्यापन करने संग मतदाताओं के फॉर्म में हुए त्रुटियों का संशोधन कर रहे हैं। मतदाता इस दौरान अपने नाम, पता, फोटो आदि की त्रुटियों संशोधन करा सकते हैं।
जिले की चारों विधानसभा अमेठी, गौरीगंज, जगदीशपुर और तिलोई में 14,36,528 मतदाताओं के सापेक्ष फॉर्म फीडिंग का शत-प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। इसमें 2,74,989 (19.14) फीसदी (मृत, अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य) मतदाता मिले हैं। इसमें में मृत 56,095, शिफ्टेड 1,22,337, अनुपस्थित 68,623, डुप्लीकेट 23,093 और 4831 अन्य मिले हैं। 26 दिसंबर तक यह कार्य चलेगा।
बीएलओ एएसडी सूची में शामिल अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य के फॉर्मों का सत्यापन कर रहे हैं। मतदाता सूची में जिनके नाम गलत हैं, उन्हें सही किया जा रहा है। खास तौर से स्पेलिंग गलत होने के कारण कई लोगों को परेशानी होती थी। इसलिए अब एक-एक प्रपत्र का मिलान हो रहा है। मतदाता सूची में कई लोगों के नाम वोटर व आधार के अनुरूप सही नहीं लिखे हुए हैं। वोटर लिस्ट में दो शब्दों के बीच में गैप है लेकिन आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज में ऐसा नहीं है। ऐसे में नामों को सही किया जा रहा है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि फॉर्म फीडिंग का पूरा करा लिया जाएगा। एएसडी सूची के सत्यापन संग त्रुटियों को भी बीएलओ सही कर रहे हैं। इसके बाद अपात्रों का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।