फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: भदमर माइनर कटान मामले में अज्ञात किसानों पर एफआईआर

Mon, 22 Dec 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई। भदमर माइनर की पुलिया में पुआल डालकर अवरोध उत्पन्न करने और उससे कटान होने के मामले में सिंचाई विभाग ने अज्ञात किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। शारदा सहायक खंड-28 के एसडीओ सचिन कुमार अग्रवाल के निर्देश पर सींचपाल वीरेंद्र सिंह ने मोहनगंज थाने में तहरीर दी।
विज्ञापन


शुक्रवार को भदमर माइनर की पुलिया में पुआल फंसा दिया गया, जिससे पानी का बहाव बाधित हुआ। दबाव बढ़ने पर माइनर में कटान हो गया और आसपास के खेतों में पानी फैल गया। इससे साठ बीघा से अधिक क्षेत्र की फसल प्रभावित होने की बात सामने आई है। सूचना पर विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचे। अवर अभियंता विक्रम सिंह और सींचपाल वीरेंद्र सिंह ने जेसीबी मशीन लगवाकर गौरा गांव के पास स्थित पुलिया में फंसा पुआल हटवाया। इसके बाद पानी का बहाव सामान्य हुआ और कटान पर काबू पाया गया। जांच के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर पुलिया में पुआल डालकर अवरोध किया था।
एसडीओ सचिन कुमार अग्रवाल ने बताया कि निजी स्वार्थ में किया गया यह कृत्य अन्य किसानों के लिए नुकसानदायक साबित हुआ और निर्दोष किसानों की फसल प्रभावित हुई। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सिंचाई विभाग की तहरीर पर अज्ञात किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। दोषियों की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें