फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: साहब... इतने डंडे मारे कि पैर के नीचे काला पड़ गया

Fri, 31 Oct 2025 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी। रायपुर फुलवारी निवासी दलित कमल कुमार पासी ने अमेठी के कोतवाल पर पिटाई करने के साथ उत्पीड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को एक पत्र भेजकर न्याय दिलाने की गुहार लगाते हुए बताया कि साहब कोतवाल ने इतने डंडे मारे कि पैर के नीचे काला पड़ गया।
विज्ञापन

इससे पहले वह बुधवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य काे भी अपनी पीड़ा बता चुके हैं।पीड़ित कमल कुमार ने बताया कि उसने सेपियन स्कूल के पास जमीन खरीदी है। उसी पर उसने चारदीवारी बनवाई थी। दो दिन पहले अराजकतत्वों ने उनकी चारदीवारी गिरा दी। मंगलवार सुबह वह मजदूरों के साथ चारदीवारी फिर से बनवा रहे थे, तभी कोतवाल रवि सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उसे जमकर पीटा। उसे जातिसूचक गालियां दीं और कोतवाली ले गए। आरोप है कि वहां इतने डंडे मारे कि पैर के नीचे काला पड़ गया। चोट लगने की वजह से वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मामला एक प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने चारदीवारी निर्माण में लगे मजदूरों को भी पीटकर भगा दिया।
पीड़ित ने कहा कि अगर इस मामले में शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वह पूरे मामले की शिकायत लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में करेंगे। दूसरी तरफ सीओ मनोज कुमार मिश्र ने इस पूरे मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताते हुए बताया कि अगर ऐसा हुआ है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें