फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: पूर्व पत्नी के भाई ने तलवार से सात वार कर की थी शाहिद की हत्या

विज्ञापन
बाजारशुकुल थाने में मौजूद शाहिद के हत्यारोपी सुहैल और उसके बाएं अ​भिषेक। - फोटो : बाजारशुकुल थाने में मौजूद शाहिद के हत्यारोपी सुहैल और उसके बाएं अ​भिषेक।
विज्ञापन
बाजारशुकुल। कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद की हत्या युवती को प्रेम संबंध में फंसाकर निकाह करने, बाद में तलाक देने और फिर दोबारा नजदीकी बढ़ाने की कोशिश के चलते की गई। वारदात में शामिल महिला के भाई और उसके दो सहयोगियों को पकड़ लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया हे कि शाहिद के सिर, चेहरे और गले पर तलवार से सात वार किए गए थे।
विज्ञापन

सीओ मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मवैया रहमतगढ़ सुहेल, उसके साथी अभिषेक व एक बाल अपचारी को पकड़ा गया है। इन तीनों ने शाहिद की हत्या की थी। पूछताछ में सुहेल ने बताया कि वर्ष 2021 में शाहिद उसकी बहन को प्रेम संबंध में बरगलाकर मुंबई ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद दोनों लौट आए थे। उनका निकाह हुआ, मगर कुछ समय बाद दोनों में विवाद हो गया। शाहिद ने उसकी बहन को तलाक दे दिया, जिसके बाद 2023 में उसकी बहन का दूसरा निकाह कर दिया गया।
इसके बावजूद शाहिद उसकी बहन पर शादी का दबाव बना रहा था। इसी कारण उसने शाहिद की हत्या की साजिश रची। सोमवार रात करीब आठ बजे सुहेल ने फोन करके शाहिद को गैस एजेंसी के पास बुलाया था। सुहेल ने शाहिद के हाथ और बाल अपचारी ने पैर पकड़े थे। अभिषेक ने उस पर तलवार से कई वार किए थे। हत्या करने के बाद शव नाले के पास झाड़ियों में फेंक दिया था। अभिषेक के पास मृतक का मोबाइल फोन भी मिला। दोनों का चालान कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। बाल अपचारी को किशोर न्यायालय ने बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

मोबाइल के लालच में दिया साथ
सुहेल कस्बे में सब्जी की दुकान करता था। अभिषेक उसकी दुकान पर काम करता था। सुहेल ने अभिषेक और बाल अपचारी को मोबाइल व नकदी देने का लालच देकर वारदात में शामिल किया था। बाल अपचारी हाईस्कूल की परीक्षा दे रहा है।
रंजिश में भाई के नाम दर्ज कराई रिपोर्ट
कस्बा निवासी टेंट कारोबारी शरीफ के बेटे शाहिद की सोमवार रात हत्या कर दी गई थी। मंगलवार सुबह वारदात की जानकारी होने पर शरीफ ने अपने बड़े भाई गुलाम मोहम्मद, शाहिद के दोस्त कफील के अलावा सुहेल और इरफान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जांच के दौरान मृतक की आखिरी कॉल डिटेल खंगाली गई तो नंबर सुहेल का निकला। सुहेल और मृतक का मोबाइल टॉवर एक ही स्थान पर सक्रिय मिला और रात करीब नौ बजे तक दोनों की लोकेशन आसपास रही। घटनास्थल के पास दो अन्य मोबाइल भी सक्रिय मिले। सुहेल, अभिषेक और बाल अपचारी की कॉल डिटेल मिलाने पर आपसी बातचीत की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने सुहेल की तलाश शुरू की। बुधवार सुबह बाइक से भागने की कोशिश के दौरान तीनों को कस्बे से पकड़ लिया गया। जांच में गुलाम मोहम्मद, इरफान और कफील की संलिप्तता नहीं मिली। इससे तीनों को छोड़ दिया गया। चर्चा है कि शरीफ ने रंजिश के चलते भाई पर बेटे की हत्या का शक जताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें