फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: चौपाल में महिलाओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर

Thu, 23 Oct 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से बुधवार को मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महिला पुलिस कर्मियों ने गांवों, कस्बों और शिक्षण संस्थानों में चौपाल लगाकर महिलाओं और छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और निडर जीवन जीने का संदेश दिया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान साइबर अपराध से बचाव, महिला सुरक्षा केंद्रों की भूमिका और आत्मरक्षा के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। जायस, फुरसतगंज, मुसाफिरखाना, रामगंज, पीपरपुर, शिवरतनगंज और कमरौली क्षेत्रों में महिला उपनिरीक्षकों और आरक्षियों ने चौपालों के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया। मौजूद महिलाओं ने एकजुटता के साथ भरोसा दिलाया कि अब वह किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों से सहायता लेने में संकोच नहीं करेंगी। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा की भावना और आत्मविश्वास को बढ़ाना है, ताकि वे हर परिस्थिति में निडर होकर आगे बढ़ सकें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें