फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: गर्म हवा ने झुलसाया, घरों में दुबके लोग

Wed, 22 Apr 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
अमेठी शहर में तेज धूप के दौरान बच्चे का बचाव करती महिला।-संवाद
विज्ञापन
अमेठी सिटी। अप्रैल की चिलचिलाती धूप ने आम जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचते ही सुबह 11 बजे के बाद सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा। लोग जरूरी काम निपटाकर जल्दी घरों में कैद हो गए और शाम पांच बजे के बाद ही बाहर निकलना शुरू किया। दोपहर में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया
विज्ञापन



दोपहर के समय बाजारों की तस्वीर बदल गई। जहां आम दिनों में भीड़ रहती है, वहां सूनी दुकानें और खाली सड़कें नजर आईं। गौरीगंज बाजार में दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे, लेकिन तेज धूप और गर्म हवा के कारण लोग बाहर निकलने से बचते रहे। सहालग का समय होने के बावजूद दिन में बाजारों में रौनक नहीं दिखी, जबकि सुबह और शाम को ही कुछ चहल-पहल देखने को मिली।


गौरीगंज के सैठा तिराहे पर दोपहर करीब 12 बजे सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, जो सिर ढककर और चेहरा बचाते हुए जल्दी-जल्दी गुजरते दिखे। बाइक सवार हेलमेट के साथ गमछा और कपड़े से चेहरा ढककर चल रहे थे। गर्म हवा के थपेड़े इतने तेज थे कि कुछ देर भी खुले में रुकना मुश्किल हो रहा था। गर्मी का असर अब आयोजनों पर भी पड़ने लगा है।
विज्ञापन



वहीं स्वास्थ्य पर भी इसका प्रभाव साफ नजर आ रहा है। अस्पतालों में चक्कर, उल्टी और डिहाइड्रेशन के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने सलाह दी है कि तेज धूप में बाहर निकलने से बचें, पर्याप्त पानी पिएं और हल्का भोजन करें। बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम में खास बदलाव की संभावना नहीं है। हवाएं सामान्य से तेज चलेंगी, जिससे गर्मी का असर और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें