फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 15 के बाद बिना फिटनेस वाले स्कूली वाहन होंगे सीज

Tue, 14 Jul 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगढ़। नए शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। जिले में अब भी 62 स्कूली वाहन बिना फिटनेस और 98 वाहन बिना परमिट के हैं। एआरटीओ ने सभी वाहन संचालकों को 15 जुलाई तक आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने की अंतिम चेतावनी दी है। इसके बाद विशेष जांच अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को सीज किया जाएगा।
विज्ञापन



एआरटीओ महेंद्र बाबू गुप्ता ने बताया कि फिटनेस फेल 84 स्कूली वाहनों में से 22 का फिटनेस प्रमाणपत्र बन चुका है, जबकि 62 वाहन अभी भी बिना फिटनेस के हैं। वहीं 146 वाहनों के परमिट लंबित थे। इनमें 48 वाहन स्वामियों ने परमिट बनवा लिया है, जबकि 98 वाहनों के परमिट अब भी लंबित हैं।


उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान अब तक फिटनेस और परमिट संबंधी अनियमितताओं में 80 वाहनों का चालान किया जा चुका है। 15 जुलाई के बाद बिना फिटनेस या परमिट के बच्चों का परिवहन करते मिले वाहनों के खिलाफ चालान के साथ सीज की कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने सभी स्कूल वाहन संचालकों से समय रहते दस्तावेज पूरे कराने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें