फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: सीटी स्कैन मशीन खराब, मरीज परेशान

Tue, 14 Jul 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज में सीटी स्कैन मशीन खराब होने से सोमवार को जांच प्रभावित रही। मशीन बंद होने के कारण प्रतिदिन होने वाली करीब 70 मरीजों की निशुल्क जांच नहीं हो सकी। गंभीर मरीजों को बिना जांच के लौटना पड़ा, जबकि कई लोगों को निजी केंद्रों पर दो से पांच हजार रुपये खर्च कर जांच करानी पड़ी।
विज्ञापन



प्रतापगढ़ के भैसना निवासी रामसेवक, भादर की लीलावती, बबुरी की समिता मिश्रा और ऐंठा की रुकसाना सहित कई मरीज सीटी स्कैन कराने पहुंचे थे। चिकित्सकों ने जांच कराने की सलाह दी थी, लेकिन सीटी स्कैन कक्ष पहुंचने पर मशीन खराब होने की जानकारी मिली। जांच न होने से मरीज मायूस होकर लौट गए।

जिला अस्पताल में अमेठी के साथ प्रतापगढ़, सुल्तानपुर और आसपास के सरकारी अस्पतालों से रेफर मरीज भी सीटी स्कैन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में मशीन बंद होने से दुर्घटना, सिर की चोट और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सीएमएस डॉ. बद्री प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की ट्रॉली और ट्यूब में तकनीकी खराबी आई है। खराब पार्ट मंगाया गया है। उसे बदलने के बाद बुधवार तक जांच सेवा फिर से शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें