गौरीगंज (अमेठी)। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से मंगलवार को इंडस्ट्रियल एरिया जगदीशपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में संगठन का विस्तार किया गया। संगठन के जिला अध्यक्ष हरिशंकर जायसवाल की अध्यक्षता में मंगलवार को मंगलवार को जगदीशपुर स्थित भेल औद्योगिक क्षेत्र इकाई का गठन किया गया।
बैठक में सतीश कुमार को अध्यक्ष, अजय सिंह को महामंत्री और सौरभ गुप्त को संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। वहीं, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह द्वारा शालिनी पांडेय को महिला प्रकोष्ठ जिला संगठन मंत्री के पद पर मनोनीत किया गया। जिलाध्यक्ष ने मनोनीत सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि आप लोग पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करें।
व्यापारियों के हित की लड़ाई संगठन हमेशा लड़ता रहेगा। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाने व समाज के वंचित व शोषित लोगों की हरसंभव मदद करने को कहा। इस मौके पर सुशील जायसवाल, संदीप मिश्र, राहुल लोहिया व हिमांशु अग्रहरि आदि मौजूद रहे।