फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष बने राजेश अग्रहरि

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। भाजपा नेता राजेश अग्रहरि को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार रात अमेठी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें व कई अन्य पदाधिकारियों को संगठन की सदस्यता के साथ पद की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल का एक कार्यक्रम सोमवार रात अमेठी में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संगठन महामंत्री रवींद्र त्रिपाठी ने व्यवसायी व भाजपा नेता राजेश अग्रहरि को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया।
इस आयोजन में सर्वसम्मति से राकेश शुक्ल को जिला प्रभारी, सियाराम अग्रहरि व मोहम्मद आजम राईन को जिला संगठन महामंत्री, अनिल कसौधन, अखिलेश शुक्ल, विश्वनाथ अग्रहरि, छेदीलाल अग्रहरि व एसपी पाल को जिला उपाध्यक्ष, अंकित अग्रहरि को जिला मीडिया सह प्रभारी, हरिकेश श्रीवास्तव को आय व्यय निरीक्षक (विधि सलाहकार), कामता प्रसाद सोनी को जिला कोषाध्यक्ष व मो. फैजान को जिला सह कोषाध्यक्ष के पद पर चुना गया। प्रदेश संगठन महामंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें