फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: क्रिकेट में रुदौली की टीम बनी चैंपियन

Mon, 20 Jan 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
कमरौली (अमेठी)। बरसंडा के वारसी क्लब की ओर से आयोजित तीसरी सद्भावना वारसी कप क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक समापन हुआ। फाइनल में आरएनसी रुदौली ने बाराबंकी इलेवन को 46 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन



फाइनल मैच में रुदौली के सद्दाम के शानदार 56 व शिवम के 49 रन की मदद से टीम ने 15 ओवर में 146 रन बनाए। जवाब में उतरी बाराबंकी इलेवन की टीम 100 रन पर आल आउट हो गई। शिवम ने शानदार बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में बेहतर प्रदर्शन किया। दो ओवर में तीन विकेट झटक कर मैन ऑफ द मैच बने।


वहीं पूरे टूर्नामेंट में विभिन्न टीमों से हुए मुकाबले में चार विकेट लेने और लगातार तीन अर्धशतक की मदद से 168 रन बनाने वाले विजेता टीम रुदौली के कप्तान सद्दाम को मैन ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। इससे पहले आखिरी सेमीफाइनल मैच में बाराबंकी इलेवन टीम ने बाबागंज इलेवन को 46 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई। टूर्नामेंट के आयोजन मोहम्मद मुस्लिम ने विजेता व उप विजेता टीम के खिलाड़ियों को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर हरनाम सिंह, इफ्तिखार अहमद, अकलीम, इंतेखाब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें