फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : पहले चरण में आवेदन के लिए केवल दो दिन बचे

Sun, 15 Feb 2026 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। शिक्षा के अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया के लिए मात्र दो दिन शेष बचे हैं। अभिभावक अपने वार्ड के नजदीकी 10 स्कूलों में से किसी एक का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन




आरटीई के तहत पहले चरण में आवेदन प्रक्रिया दो फरवरी से 16 फरवरी तक चल रही है। 18 फरवरी को लाॅटरी निकाली जाएगी। 20 फरवरी को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। आवेदन के इच्छुक छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट https://rte25.upsdc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। बीएसए संजय तिवारी ने बताया कि दूसरे चरण में आवेदन 21 फरवरी से सात मार्च तक किए जाएंगे। नौ मार्च को लाॅटरी और 11 मार्च को स्कूल आवंटित किए जाएंगे। वहीं तीसरे चरण के आवेदन 12 मार्च से 25 मार्च तक लिए जाएंगे।



27 मार्च को लाॅटरी और 29 मार्च को स्कूल आवंटित किया जाएगा। आरटीई के तहत प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए अभिभावक व बच्चे का आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मौजूदा समय की फोटो, आय, निवास व जाति प्रमाणपत्र के अलावा दिव्यांग प्रमाणपत्र (जिसके लिए लागू हो) जैसे दस्तावेज देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें