फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 24 घंटे में ही उखड़ने लगी निर्माणाधीन सड़क

Sun, 27 Oct 2024 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। जिले के अमेठी तहसील क्षेत्र में बन रही सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। निर्माण के 24 घंटे के भीतर ही सड़क उखड़ने लगी है। ग्रामीणों ने हाथों व पैर से ही उसकी निर्माण सामग्री हटा दी तो नीचे धूल, मिटटी नजर आ रही है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन



अमेठी तहसील क्षेत्र के कमासिन से मलियन का पुरवा होते हुए पंडित का पुरवा तक 700 मीटर सड़क का निर्माण कार्य नाबार्ड आरआईडीएफ योजना के तहत चल रहा है। सूत्रों के मुताबिक पीडब्ल्यूडी इसका निर्माण करा रही है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग कच्चा था। अब इसका निर्माण शुरू हुआ है, लेकिन निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। 24 घंटे पहले ही बनी सड़क पैदल चलने से ही उखड़ रही है। इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ ग्रामीण हाथों और पैरों से सड़क निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री उखाड़ दे रहे हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामसभा में जो सड़क बन रही है, उसमें पूरी तरह से धांधली की जा रही है। मानक के अनुसार कोई काम नही हो रहा है। न इस सड़क में गिट्टी पड़ रही है और न ही तारकोल पड़ रहा है। सिर्फ कामचलाऊ सड़क बना दी जा रही है, जो हाथों से उखड़ जा रही है। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। एक्सईएन लोक निर्माण विभाग शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। बिना जानकारी के कार्य शुरू कराया गया था। कार्य को निरस्त कर दिया गया है। सड़क उखाड़ कर दोबारा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें