फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: हिन्दी व गणित में बच्चों को निपुण बनाने का लिया संकल्प

Fri, 02 Jun 2023 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
बच्चे को पुरस्कृत करते हुए
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। परिषदीय स्कूल में शैक्षिक कार्य में पर्यवेक्षणीय सहयोग के तैनात एआरपी संगठन की नवगठित कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक में निपुण भारत योजना सफल बनाने की रणनीति तैयार करने के बाद बीएसए से मुलाकात कर सहयोग करने की बात कही।
विज्ञापन

यूनाइटेड एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एसोसिएशन (एआरपी) के सदस्यों ने बैठक कर लोकतांत्रिक तरीके से संगठन के पदाधिकारियों का चुनाव किया। चुनाव के सचिन कुमार श्रीवास्तव को जिलाध्यक्ष, बृजेश कुमार सिंह को महामंत्री, सुभाष शुक्ला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ओंकारनाथ पांडेय को संगठन मंत्री व वीरेश प्रताप यादव को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई।
निर्वाचित हुए सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ संगठन के सभी सदस्यों ने एआरपी साथियों के मान सम्मान की रक्षा तथा प्रत्येक स्तर पर सहयोग हेतु व जिले को निपुण बनाने हेतु एक कार्य योजना पर विचार विमर्श किया। बैठक के बाद शपथ लेकर सभी के सहयोग से निपुण लक्ष्य की प्राप्ति कर बच्चों को हिन्दी व गणित के साथ अन्य विषयों में दक्ष करने की जिम्मेदारी पूरी करने को कहा। बैठक में निर्वाचित पदाधिकारियों ने बीएसए संगीता सिंह से मुलाकात कर जिले को निपुण बनाने की कार्ययोजना के साथ ही एआरपी से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
विज्ञापन

बीएसए ने समस्त नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को प्रत्येक स्तर पर सहयोग के लिए आश्वासन प्रदान करते हुए परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक स्तर बढ़ाने की दिशा बेहतर कार्य करने को कहा। इस मौके पर माधवेंद्र प्रताप सिंह, मोहम्मद सईद, अमरेश प्रताप सिंह व महावीर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें