फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेनों की आरक्षित सीटें फुल, तत्काल के लिए लंबी कतार

विज्ञापन
38 : गौरीगंज : स्थानीय रेलवे स्टेशन पर टिकट का आरक्षण करवाने के लिए मौजूद यात्री। -संवाद - फोटो : AMETHI
विज्ञापन
गौरीगंज (अमेठी)। दीपावली पर्व पर घर आना व वापस ड्यूटी पर लौटना परदेशियों के लिए मुश्किलाें भरा नजर आ रहा है। ट्रैक पर संचालित सभी ट्रेनों की सीटें फुल होने से सिस्टम नो-रूम बता रहा है। ऐसे में आरक्षित टिकट नहीं मिल पा रहा है तो तत्काल आरक्षित टिकट के लिए रात भर लाइन में रहने के बावजूद एक-दो मिनट में टिकट बुक होने से उन्हें बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी रेल ट्रैक पर यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्थानों के लिए 29 जोड़ी ट्रेनों का संचालन विभाग करता है। त्योहारों पर पहले से आरक्षण न कराने वालों के लिए यात्रा चुनौती भरी होती है। रोजी-रोटी के सिलसिले में विभिन्न शहरों में रहने वाले जिले के परदेशी दीपावली परिवार के संग गांव में मनाने चाहते हैं।
पर्व के निकट आने पर आरक्षित टिकट करवा पाना संभव नहीं है क्योंकि सभी ट्रेनों पर लगभग नो-रूम हो चुका है। इतना ही नहीं तत्काल में भी टिकट मिलना मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि दिल्ली, पंजाब और मुंबई से आने वाले जाने वाली सभी ट्रेनें फुल हैं। यही हाल त्योहारों के बाद भी नजर आएगा। इस समय दिल्ली से आने वाली सभी प्रमुख ट्रेनों में सीट नहीं मिल रही है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, नीलांचल एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस में आरक्षित सीटें नहीं मिल रहीं।
विज्ञापन

यही हाल मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी समेत अन्य ट्रेनों का भी है, जिनमें पहले से आरक्षण करा चुके यात्रियों की भी सीट कन्फर्म नहीं हो रही हैं। हावड़ा-अमृतसर अप/डाउन पंजाब मेल में भी 100-150 की वेटिंग चल रही है। तत्काल के लिए काउंटर पर लोग रात से ही लाइन लगाते हैं लेकिन एक-दो मिनट में तत्काल आरक्षित सीट फुल हो जाने से अधिकतर यात्री निराश होकर लौट रहे हैं।
स्पेशल ट्रेनों में आरक्षित सीट नहीं
रेलवे की ओर से पर्व पर बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सहूलियत के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन संचालित की है। लखनऊ-प्रतापगढ़-वाराणसी ट्रैक पर दिल्ली से दरभंगा अप/डाउन स्पेशल ट्रेन अलग-अलग तिथियों पर संचालित होगी। वाराणसी से दिल्ली के बीच संचालित गरीब रथ ट्रेन को सप्ताह में दो दिन के बजाए तीन दिन संचालित किया जा रहा है। लेकिन इन दोनों ट्रेनों में आरक्षित सीट बुक होने से यह भी परदेशियों को राहत नहीं दे पा रही हैं।
हो रही नियमित बुकिंग
स्टेशन मास्टर प्रवीण सिंह ने बताया कि त्योहार पर यात्रियों की भीड़ बढ़ने से ट्रेनों पर आरक्षण फुल हो चुके हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन भी संचालित की जा रही है। सुबह आठ से शाम आठ बजे तक बुकिंग काउंटर पर टिकट बुक किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन तत्काल के एसी व स्लीपर क्लास के आरक्षित टिकटों की बुकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें