फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपमान का बदला लेने के लिए हुई थी माधुरी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलोई (अमेठी)। मोहनगंज थाना क्षेत्र के आशापुर रुरू गांव में चार माह पूर्व हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया। शराब का ठेका संचालन न करने देने व अपमान का बदलने के लिए महिला की हत्या की गई थी। हत्या में शामिल दो लोगों को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर पुलिस वैधानिक कार्यवाही में जुटी है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव आशापुर रुरू में 26 जून को माधुरी सिंह का शव उनके मकान के भीतर रसोईघर में संदिग्ध हालात में बरामद हुआ था। हत्या के बाद बहन की तहरीर पर दो नामजद व अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। घटना के बाद से हत्या की पहेली को सुलझाने के लिए पुलिस टीम जुटी थी।
आखिकरकार शनिवार को पुलिस ने बड़ी नहर पुल के पास दो संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया। संदिग्धों की पहचान भवानी नगर मजरे चिनगहार निवासी हीरा सिंह उर्फ अंगूर व राम जियावन मौर्या के रूप में हुई। दोनों की निशानदेही पर पुलिस घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद लोहे की रॉड बरामद किया। पूछताछ में हीरा सिंह उर्फ अंगूर ने बताया गया कि मृतका माधुरी सिंह के नाम ग्राम विराज में देशी शराब का ठेका था जिसे वह संचालित करना चाहता था।
विज्ञापन

लेकिन माधुरी ने ठेका संचालन में मदद करने के बजाए उसका अपमान कर भगा दिया था। इसी बात से नाराज होकर उसने बदला लेने की योजना बना डाली। बताया कि जामो थाने के अरगवां गांव निवासी रिश्तेदार बृजेंद्र सिंह की मदद से राम जियावन के साथ मिलकर माधुरी के घर पर ही लोहे की रॉड से गला दबाकर हत्या की थी।
अभियुक्तों की ओर से हत्या में शामिल होने की बात स्वीकार करने व आलाकत्ल बरामद होने के बाद पुलिस ने उनका चालान कोर्ट भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानचंद्र शुक्ल ने बताया कि बृजेंद्र सिंह की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें