फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: यात्रियों को राहत, चलाई जाएंगी दो स्पेशल ट्रेनें

Fri, 27 Feb 2026 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। लखनऊ-प्रतापगढ़ रेल ट्रैक पर अमेठी से होकर दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन को स्वीकृति मिली है। एक ट्रेन फिरोजपुर कैंट से दानापुर तक चलेगी, जबकि दूसरी योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच संचालित होगी। होली के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन



फिरोजपुर कैंट-दानापुर एक्सप्रेस 26 फरवरी, दो और छह मार्च को फिरोजपुर से रवाना होकर अगले दिन अमेठी होते हुए दानापुर पहुंचेगी। वापसी में 27 फरवरी, तीन और सात मार्च को दानापुर से प्रस्थान कर अगले दिन अमेठी के रास्ते फिरोजपुर पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, अंबाला, यमुनानगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, रायबरेली, प्रतापगढ़, वाराणसी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर में ठहरेगी। इस सेवा से पंजाब और हरियाणा में कार्यरत जिले के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।


योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता एक्सप्रेस 26 फरवरी और दो मार्च को ऋषिकेश से चलकर अगले दिन अमेठी के रास्ते कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में 28 फरवरी और पांच मार्च को कोलकाता से प्रस्थान कर अगले दिन अमेठी में ठहराव के बाद ऋषिकेश पहुंचेगी। पूर्वी भारत में काम करने वाले यात्रियों को इससे लाभ होगा। दोनों ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी की बुकिंग शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन



रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि यात्री अग्रिम आरक्षण कर यात्रा सुनिश्चित कर सकते हैं। समय सारिणी और अन्य विवरण रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें