फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: रीना सिंह बनीं जिला पंचायत सदस्य

Sat, 22 Feb 2025 12:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
मुसाफिरखाना (अमेठी)। जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर तीन में हुए उपचुनाव की शुक्रवार को जगदीशपुर के 30 बूथों और मुसाफिरखाना के 44 बूथों की मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई। जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रीना सिंह ने 309 मतों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन



ब्लॉक तिलोई के अगौना ग्राम पंचायत में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की मतगणना ब्लाॅक मुख्यालय पर कराई गई, जिसमें अयोध्या प्रसाद ने 724 मत पाकर अपनी प्रतिद्वंद्वी राजकुमारी को 36 मतों के अंतर से पराजित किया। राजकुमारी को 688 मत प्राप्त हुए। रिटर्निंग अफसर नलिन राज ने विजयी प्रधान अयोध्या प्रसाद को प्रमाणपत्र सौंपा।


जिला पंचायत के वार्ड संख्या तीन के सदस्य पद के लिए 19 फरवरी को मतदान हुआ था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे से सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में मतगणना शुरू हुई। उपचुनाव में कुल 11030 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था, जिसमें मुसाफिरखाना के 44 बूथों पर कुल 7890 मतों की गिनती हुई। यहां हुई मतगणना में रीना सिंह को 3549, अनी
विज्ञापन


ता को 3071 और अखिलेश को 1021 मत प्राप्त हुए। वहीं, 249 मत अवैध रहे।


जगदीशपुर के 30 बूथों में कुल 3133 मत पड़े थे, जिसमें अखिलेशा को 1226, अनीता को 985 और रीना को 816 मत मिले। यहां 106 मत अवैध पाए गए। मतगणना के बाद आए परिणाम के अनुसार रीना सिंह को कुल 4365 मत मिले, जबकि अनीता को 4056 और अखिलेशा को 2247 मत प्राप्त हुए। रीना सिंह ने 309 मतों से उपचुनाव में जीत दर्ज कर विजयी रही।





ग्राम पंचायत निगोहां में राजदेई बनीं प्रधान
फुरसतगंज (अमेठी)। बहादुरपुर ब्लॉक में ग्राम पंचायत निगोहां के उप पंचायत चुनाव के परिणाम में ग्राम पंचायत निगोहां की राजदेई निर्विरोध प्रधान चुनी गईं। वहीं वार्ड सदस्यों में निगोहां वार्ड नंबर तीन से निशा बानो, फरीदपुर परवर वार्ड चार से सुशील कुमार, तेंदुवा वार्ड नौ से अजरुन निशा, खालिसपुर वार्ड तीन से सत्यप्रकाश, मुहैया केसरिया वार्ड तेरह से देवकांत और भदैया महमूदपुर वार्ड 100 से जगदीश कुमार निर्विरोध चुने गए। निर्वाचन अधिकारी (आरओ) मनोज कुमार शुक्ला ने प्रमाणपत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें